फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mouni Roy ex manager Santosh Gupta received hundred calls after filmmaker wife daughter immolation case

मौनी रॉय के मैनेजर रहे संतोष गुप्ता को लोग समझ बैठे फिल्ममेकर, पत्नी-बेटी आत्मदाह मामले के बाद किए सैकड़ों कॉल

Fri, 09 Apr 2021 10:33 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 09 Apr 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Mouni Roy ex manager Santosh Gupta received hundred calls after filmmaker wife daughter immolation case
मौनी रॉय संग संतोष गुप्ता - फोटो : Insatagram

बॉलीवुड फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी के आत्मदाह के मामले से एक खबर सामने आई है। टेलीविजन सेलिब्रिटी मैनेजर संतोष गुप्ता ने इसको लेकर एक स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया है कि लोगों को उनके बारे में बड़ी गलतफहमी हो गई है। कुछ लोगों ने उन्हें संतोष गुप्ता समझ लिया है, जिनकी पत्नी और बेटी ने आत्मदाह कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अब तक सैकड़ों लोगों के कॉल आ चुके हैं। सभी मेरे बारे में गलतफहमी के शिकार हो गए हैं। अब मैंने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि ये खबर मेरे बारे में नहीं है। बता दें कि संतोष गुप्ता मौनी रॉय और संजीदा शेख जैसे टीवी सेलेब्स के मैनेजर रह चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, गुरूवार को खबर सामने आने लगी थी कि फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली है। मुंबई के सबअर्बन इलाके के अंधेरी वेस्ट में संतोष गुप्ता का परिवार रहता था और ये मामला सोमवार की दोपहर का है। बुधवार को मुंबई पुलिस ने इस मामले की आधिकारिक जानकारी दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मां का नाम अस्मिता और बेटी का नाम श्रृष्टि था और सोमवार की दोपहर दोनों ने अपने अपार्टमेंट में खुद को आग लगा ली थी। घटना के बारे में तब पता चला जब पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। मां-बेटी को उसी शाम कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही मां को मृत घोषित कर दिया गया था। तो वहीं 70 फीसदी तक झुलसी बेटी ने अगले दिन ऐरोली नेशनल बर्न्स सेंटर में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस जांच में पता चला है कि अस्मिता लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थीं और इसी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी करने जैसा भयावह कदम उठाया। वहीं उनकी बेटी श्रृष्टि अपनी मां की बीमारी का ट्रामा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उसने भी खुद को आग लगा ली।



डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर भरत गायकवाड़ ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने दो अलग-अलग एक्सीडेंटल डेथ केस रजिस्टर्ड कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि फिल्ममेकर संतोष गुप्ता ने 'फरार', 'रोमी : द हीरो' और 'आज की औरत' जैसी फिल्में निर्देशित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed