Mouni Roy Wedding: शादी की खबरों पर पहली बार आया मौनी का रिएक्शन, इस दिन गोवा में लेने जा रही हैं सात फेरे
मौनी को सोमवार को मुंबई मे स्पॉट किया गया था। अभिनेत्री को पैपराजी ने उनकी होने वाली शादी के लिए बधाई दी, जिसके बाद मौनी कुछ देर तक शांत रहीं लेकिन फिर उन्होंने 'धन्यवाद' कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले काफी समय से अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी शादी की खबरों के चलते चर्चाओं में हैं। तमाम कयासों के बाद आखिरकार अभिनेत्री ने अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। हाल ही में अभिनेत्री ने ऐसा रिएक्शन दिया है जिसके बाद अब उनकी शादी से जुड़ी हर खबर पर यकीन किया जा सकता है।
बधाई पर कहा धन्यवाद
मौनी को सोमवार को मुंबई मे स्पॉट किया गया था। अभिनेत्री को पैपराजी ने उनकी होने वाली शादी के लिए बधाई दी, जिसके बाद मौनी कुछ देर तक शांत रहीं लेकिन फिर उन्होंने 'धन्यवाद' कहा।
जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी मौनी
माडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय आने वाली 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी करने जा रही हैं। बता दें दोनों 2019 से डेट कर रहे हैं। सूरज एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं।
मौनी ने अपने इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों को शादी का निमंत्रण दे चुकी हैं। हालांकि शादी को प्राइवेट रखने के लिए सभी को इसपर कुछ भी न बोलने के लिए कहा गया है।
गोवा में होगी शादी
अभिनेत्री ने अपनी शादी सर्दियों की दोपहर में प्लान की है। उनका वेडिंग वेन्यू गोवा के वागातोर समुद्र तट के पास में कहीं बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन दोनों ने शादी के बाद 28 को एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है।