1.फिल्म की शुरुआत ही धुआंधार है, पद्मावती (दीपिका पादुकोण) सिंगला के जंगलों में पेड़ पर बैठी है। हिरण का शिकार करने के दौरान वो चीते सी तेजी दिखाती है और हिरण के पीछे भागती है। हिरण तो उनका शिकार नहीं बनता लेकिन राजा रतन सिंह जरूर शिकार हो जाते हैं।
2. दीपिका हर सीन में बला की खूबसूरत लगी हैं लेकिन फिल्म का वो सीन भुलाया नहीं जा सकता जब अलाउद्दीन खिलजी मेवाड़ आता है और रजवाड़े का मेहमान होता है तब वह रानी पद्मावती से मिलने की इच्छा जाहिर करता है, उस समय राजपूतों का खून खौल जाता है और तलवारें खिंच जाती हैं।
3. इस सीन के बाद पद्मावती अलाउद्दीन खिलजी के सामने आने को तैयार होती हैं उस समय हल्के सफेद रंग के कपड़े में दीपिका धुआं लिए हुए महल के आंगन में खड़ी रहती हैं। अलाउद्दीन पलटते हैं और महज कुछ सेकेंड में पर्दा गिर जाता है।
4.अलाउद्दीन खिलजी एक अय्याश है, फिल्म में उसकी अय्याशी को संजय लीला भंसाली ने बखूबी फिल्माया है। फिल्म के एक सीन में खिलजी का इत्र लगाने का स्टाइल गजब का है। वो इत्र की शीशी दासी पर छिड़कता है और उसके साथ लिपट जाता है।
5. राजा रतन सिंह को जब खिलजी धोखे से कैद कर लेता है तब रानी पद्मावती उसे छुड़ाने दिल्ली जाती हैं। उस सीन में रानी के दल बल के साथ 800 दासियां भी साथ जाती हैं। उस बल में रतन सिंह के सेनापति गोरा सिंह का युद्ध का सीन ताली बजाने को मजबूर कर देता है। युद्ध के दौरान खिलजी सेना गोरा सिंह का सिर धड़ से अलग कर देती है लेकिन गोरा सिंह का शरीर फिर भी तलवार भांज रहा होता है।