बॉलीवुड सेलेब्स का खबरों में बने रहना आम बात है। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अफेयर को लेकर। लेकिन हमेशा खबरों में बने रहने वाले ये स्टार्स चैरिटी भी करते हैं। कई गरीबों की मदद भी करते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। आइए आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जो चैरिटी करने के लिए भी फेमस हैं।
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान की। सलमान को बॉलीवुड में सबसे चैरिटेबल सेलेब के रूप में जाना जाता है। सलमान Being Human नाम का एक एनजीओ चलाते हैं। सह संस्था न केवल जरूरतमंद बच्चों की मदद करती है बल्कि उन बच्चों को पैसे भी देती है, जिनके पास अपने मेडिकल बिलों का भुगतान करने का माध्यम नहीं है।
3 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : Twitter
दूसरे नंबर पर बात करते हैं अक्षय कुमार की। अक्षय ऐसे अभिनेता हैं, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं। बात चाहे प्राकृतिक आपदा से परेशान लोगों की हो या फिर शहीद जवानों के परिवारों की। अक्षय हमेशा मदद के लिए आगे खड़े रहते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए काम कर रही हैं। 2010 में यूनिसेफ से जुड़कर प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ द्वारा चलाए जा रहे 'Save the Girl' अभियान का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें- इन पांच सेलेब्स के साथ हो चुकी है बदतमीजी, अनुष्का के साथ मंदिर के बाहर हुई ऐसी हरकत
5 of 6
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय स्माइल फाउंडेशन के साथ जुड़ी हुई हैं। स्माइल फाउंडेशन की मदद से ऐश्वर्या बच्चों की मदद करती हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या ने अपनी आंखें आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को भी दान कर रखी हैं।