दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अपने दौर के शानदार अभिनेताओं में शुमार थे। पर्दे पर वह हर किरदार को बेहद संजीदगी से अदा किया करते थे। वहीं, ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर भी टॉप एक्ट्रेस में शुमार रही हैं। हालांकि, ऋषि कपूर से विवाह के बाद नीतू कपूर ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। लेकिन, ऋषि कपूर फिल्मों में काम कर रहे थे। अभिनय की दुनिया में अक्सर हीरो-हिरोइन फिल्म और कहानी की मांग के अनुसार बोल्ड और किसिंग सीन भी फिल्माते ही हैं। ऋषि कपूर के साथ भी ऐसा था। दिलचस्प बात यह रही कि ऋषि कपूर हर किसिंग सीन की चर्चा नीतू कपूर से किया करते थे।
2 of 4
ऋषि कपूर-नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर की किताब 'खुल्लम खुल्ला' में नीतू कपूर ने बताया था कि उन्हें कभी अपने पति की किसी को-स्टार से जलन नहीं हुई। नीतू कपूर ने यह भी जिक्र किया कि फिल्म 'सागर' में तो डिंपल कपाड़िया को किस करने के बाद ऋषि बहुत ज्यादा टेंशन में थे। लेकिन, नीतू कपूर का रिएक्शन कुछ ऐसा था, जिसकी उम्मीद खुद ऋषि कपूर को भी नहीं रही होगी। ऋषि कपूर की किताब में लिखते हुए नीतू कपूर ने बताया था कि फिल्म 'सागर' में डिंपल कपाड़िया के साथ किसिंग सीन करते हुए चिंटू जी बहुत घबराए हुए थे। दरअसल, उन्हें यह डर था कि कहीं इस किसिंग सीन को देखने के बाद कहीं नीतू कपूर असुरक्षित महसूस न करें!
3 of 4
ऋषि कपूर-नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीतू कपूर के मुताबिक, 'बॉबी' में साथ काम कर चुके ऋषि और डिंपल को 'सागर' की रिलीज तक लोग स्क्रीन पर आइडियल कपल मानने लगे थे। जब वो 'सागर' के पहले ट्रायल शो पर पहुंचीं, तो ऋषि बहुत घबराए हुए थे। दरअसल, इस फिल्म में उनके कुछ किसिंग सीन थे और वह इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि उनकी पत्नी किस तरह प्रतिक्रिया देंगी। 'खुल्लम खुल्ला' में नीतू ने लिखा, 'उन्हें यकीन था कि स्क्रीनिंग खत्म होने पर मैं पक्का उन पर भड़क जाउंगी। वह नर्वस होकर मेरी प्रतिक्रिया का इंतजार करते रहे, क्योंकि मैं पूरी फिल्म में चुपचाप बैठी रही और फिल्म खत्म होने के बाद एक भी शब्द बोले बिना कार में बैठ गई। उसके बाद मैं उनकी तरफ मुड़ी और मैंने कहा- 'मैं तुम पर बहुत शर्मिंदा हूं। तुम इतने बुरे किसर कैसे हो सकते हो? मैंने तुम्हें इससे ज्यादा कूल समझा था, तुम और बेहतर कर सकते थे।' इसके बाद मैंने देखा कि उन्होंने थोड़ी राहत की सांस ली।
4 of 4
ऋषि कपूर-नीतू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
डिंपल कपाड़िया के साथ बोल्ड सीन देने के बाद ऋषि कपूर को लग रहा था कि नीतू कपूर भड़क उठेंगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा नीतू कपूर ने यह भी लिखा कि 'ऋषि कपूर किसी को-स्टार को जरुरत से ज्यादा पसंद करने लगते थे तो उन्हें बता देते थे। वह हर शाम व्हिस्की पीया करते थे और नशे की हालत में अपने दिल के सारे राज उन्हें बता देते थे।' नीतू कपूर ने लिखा, 'उन्हें यह एहसास नहीं होता था कि वह अपने किसी पुरुष दोस्त को नहीं, बल्कि अपनी पत्नी को सारे राज बता रहे हैं, वह भी उस लड़की के बारे में जो उन्हें पसंद आ रही है।' बता दें कि 20 अप्रैल 2020 ऋषि कपूर इस दुनिया से चले गए।