साल 2018 बॉलीवुड के कई एक्टर्स के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। पहले इरफान खान अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए लंदन गए। इरफान के बाद ही सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने की खबर ने सभी को चौंका दिया। सोनाली फिलहाल न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज कराकर वापस भारत लौट आई हैं। फिर ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी की जानकारी दी, हालांकि उन्हें क्या हुआ है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैै। अब एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 5
Mithun Chakraborty
- फोटो : file photo
66 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती पिछले लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आए। वो आखिरी बार एक डांस शो में बतौर जज दिखे थे। अब मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी जो खबर आई है वो उनके फैंस के लिए बेहद निराश करने वाली है। दरअसल, मिथुन कुछ समय से बीमार चल रहे थे अब वो बीमारी का इलाज कराने अमेरिका में हैं।
3 of 5
mithun chakraborty
- फोटो : file photo
वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ महीने से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। मिथुन के परिवार ने उन्हें अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। मिथुन के साथ उनके बेटे महा अक्षय चक्रवर्ती और बहू मदालसा शर्मा भी हैं।
4 of 5
Mithun And Mimoh
- फोटो : file photo
मिथुन चक्रवर्ती को साल 2009 में फिल्म लकी की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन फिल्माने के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद से ही मिथुन लगातार पीठ दर्द की समस्या से परेशान थे। साल 2016 में भी मिथुन ने अपना इलाज करवाया था। इस दौरान उन्होंने अपने काम से छुट्टी भी ली थी। अब एक बार फिर से उनके पीठ दर्द की समस्या उभरी है।
5 of 5
mithun chakraborty
- फोटो : file photo
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिथुन की हालत में सुधार है। मिथुन चक्रवर्ती आखिरी बार फिल्म जीनियस में नजर आए थे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, इशिता चौहान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। अनिल शर्मा के बेटे ने इस फिल्म से डेब्यू किया था।