बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन का जन्म 16 जून 1950 को बांग्लादेश के बारिसाल में हुआ था। बाद में उनका परिवार भारत आ गया। मिथुन को लोग प्यार से 'मिथुन दा' बुलाते हैं। उनके जन्मदिन पर देखिए कुछ अनदेखी तस्वीरें।
2 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : file photo
कोलकाता में पढ़ाई पूरी करने के बाद मिथुन पुणे आ गए और यहां उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग कोर्स किया। एक्टिंग के अलावा मिथुन अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं।
3 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : file photo
1976 में मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से मिथुन ने डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्होंने करीब 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिसमें बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और पंजाबी फिल्में भी शामिल हैं।
4 of 7
संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : file photo
मिथुन को बचपन से ही डांस का शौक था। कहा तो यहां तक जाता है कि वो गलियों में डांस कर पैसा जुटाते थे। मिथुन के दादा को भी एक्टिंग का काफी शौक था, शायद यही वजह है कि मिथुन के भीतर भी वो रूचि जागी।
5 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : file photo
ऐसा नहीं है कि मिथुन ने केवल सफलता ही देखी हो। 1933 से 1998 के बीच एक वक्त ऐसा भी था जब उनके लिए सबसे मुश्किल भरा दौर था। इस दौरान उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं।