डिस्को डांसर माने जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 16 जून को मिथुन का जन्मदिन है। मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
विकी पीडिया की मानें मिथुन चक्रवर्ती अपने जीवन के शुरुआती दौर में नक्सलवाद से जुड़े रहे लेकिन अपने भाई की आकस्मिक मृत्यु के बाद उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और पुणे फिल्म संस्थान में दाखिला ले लिया। इसके बाद फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई।
‘मृगया’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने करियर का आगाज करने वाले मिथुन इस फिल्म को करने के कई साल बाद तक गुमनामी के अंधेरे में डूबे रहे। मिथुन के लिए वह दौर बहुत बुरा रहा। उनके अभिनय की सराहना करते हुए काम का भरोसा तो सभी देते थे लेकिन कोई काम नहीं देता था। ये बात उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू के दौरान कही थी।
4 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : social media
मिथुन चक्रवर्ती आज भी डांस को पहला प्यार मानते है। उनके लिए डांस करना पूजा की तरह है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में आकर मिथुन लाइमलाइट में कम ही रहते हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में डांस को एक नई पहचान दी थी। एक दौर था जब फिल्म मिथुन के डांस से ही हिट हो जाती थी। हाल ही में उनकी 'दी ताशकंद फाइल्स' रिलीज हुई है। जोकि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के पीछे की असल वजह तलाशने के बारे में है।
80 के दशक में सिर्फ मिथुन दा ही चल रहे थे। उस समय अमिताभ फेसम होना शुरू ही हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'मेरा रक्षक', 'सुरक्षा', 'तराना', 'हम पांच', 'डिस्को डांसर', 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्में की। पहचान उन्हें डिस्को डांसर से मिली और दुनिया को मिला डांसिंग स्टार जिसने अपने फैन फॉलोइंग की बदौलत बहुत कुछ हासिल किया।