बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमा रही हैं। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका ने अपने जोरदार अभिनय का लोहा मनवाया है। प्रियंका अपने बोल्ड लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकीं अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके रंग को लेकर उनके परिवार वाले कैसे उनकी खिंचाई करते थे।
प्रियंका को 'काली' कहकर चिढ़ाते थे घरवाले, फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने पर अब तक है पछतावा
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके भाई-बहन और परिवार वाले उन्हें काली-काली कहकर चिढ़ाते थे। उन्होंने कहा कि मेरे सभी कजिन का स्कीन टोन फेयर है केवल घर में मैं ही थी जिसका रंग सांवला था क्यूंकि मेरा स्कीन टोन मेरे डैड के रंग से मिलता है। इतना ही नहीं जब मैं 13 साल की थी तो मैंने फेयरनेस क्रीम से अपना रंग साफ करने की कोशिश की थी। मेरे लिए छोटी बच्ची के रूप में लिए यह निराशाजनक था क्योंकि मुझे लगता था कि सांवली रंगत सुंदर नहीं होती है।
वो कहती हैं कि मैंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो मुझे पता था कि मैं सुंदर हूं लेकिन मुझे फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन नहीं करना है यह मुझे काफी समय बाद समझ आया। इस बात का मलाल ही था कि उन्होंने साल 2015 से ब्यूटी या फेयरनेस प्रॉडक्ट्स को एंडोर्स करना बंद कर दिया।
आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा साल 2019 में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। हाल ही में प्रियंका द व्हाइट टाइगर में नजर आईं हैं। प्रियंका अब सिर्फ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। 'बेवॉच' और 'द किड लाइक जेक' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में वो नजर आ चुकी हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और जमकर सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सी और रोमांटिक फोटोज खूब शेयर की। प्रियंका के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ही लिया गया एक पोस्ट -