शाहिद कपूर और मीरा कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी में से एक है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर ही छाए रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर मीरा कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हैं लेकिन इस बार सिर्फ मीरा ही नहीं बल्कि तस्वीर में मीरा के साथ उनका पूरा परिवार भी नजर आ रहा है।
मीरा कपूर ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीरों में मीरा शाहिद कपूर, ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और शाहिद की मां नीलिमा के साथ दिखाई दे रही हैं।
मौका था शाहिद के भाई ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की स्क्रीनिंग का। इस मौके पर मीरा के साथ-साथ उनका पूरा परिवार नजर आया। शेयर की गई तस्वीरों में जाह्नवी और ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि कल ही जाह्नवी और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का पहला शेड्यूल पूरा हुआ है। 6 जुलाई 2018 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का डायरेक्शन शशांक खेतान कर रहे हैं। 'धड़क' को सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक बताया जा रहा है।