एक्स लवर्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों ने मिजवा फैशन शो 2018 में साथ रैंप वॉक किया। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री रही, तो आप गलत हैं।
एक्स लवर दीपिका का हाथ थामे रणबीर ने कही ऐसी बात, मां नीतू कपूर को भी होगा गर्व
मिजवा फैशन शो 2018 में इस जोड़ी की रैंप वॉक से ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर की स्पीच की रही। दीपिका के साथ कदम से कदम मिलाते हुए रणबीर कपूर ने ऐसी बातें कह दी कि ना सिर्फ वहां मौजूद उनकी मां नीतू कपूर का सिर गर्व से ऊंचा हो गया, बल्कि दीपिका पादुकोण भी इंप्रेस हुई होंगी।
रैंप वॉक के बाद रणबीर कपूर ने कहा,'मेरी मां हमेशा कहती हैं कि एक मर्द उतना ही अच्छा है जितना वह महिलाओं की इज्जत करता है। एक पुरुष उतना ही अच्छा है जितना वह अपनी पत्नी,बहन, बेटी और मां को वो बनने का मौका देता जो वे बनना चाहती हैं। मैं ईमानदारी से वैसा ही बनने की कोशिश कर रहा हूं।'
@deepikapadukone #ranbirkapoor #deepikapadukone 🌫 #mijwan #manishmalholtra
A post shared by Deepika Is My Everything ♡ (@deepikadrawing) on