निर्देशक श्रीराम राघवन की हाल ही रिलीज हुई फिल्म मेरी क्रिसमस को समीक्षकों की काफी ज्यादा सरहाना मिली है। उन्हें 'बदलापुर', 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। निर्देशक ने हाल ही में एक बड़े सितारे को लेकर खुलासा किया है कि अभिनेता उनके साथ काम करने के इच्छा जता चुके हैं।
Adrishyam Series: 'अदृश्यम' सीरीज का दमदार प्रोमो जारी, एक्शन अवतार में नजर आईं दिव्यांका त्रिपाठी
2 of 5
श्रीराम राघवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक बातचीत में श्रीराम राघवन ने अभिनेताओं को ध्यान में रखते हुए भूमिकाएं लिखने की प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने सनी देओल का नाम लेते हुए खुलासा किया कि जब भी उन्होंने किसी एक्टर को सोचकर कोई स्क्रिप्ट लिखी है तो वे सफल नहीं हुए हैं। उन्होने कहा कि यह दृष्टिकोण उनके लिए हमेशा सफल नहीं रहा है। इसलिए, अब वे लिखना शुरू करते हैं तो आधे-अधूरे ढंग से सोचते हैं कि वे किसे कास्ट कर सकते हैं।
3 of 5
श्रीराम राघवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राघवन ने बताया कि कई साल पहले, 'रमन राघव', 'ए सिटी', 'ए किलर' (1991) को देखने के बाद सनी देओल ने कहा था कि मेरे साथ एक फिल्म करो। तब वे अपने करियर के शिखर पर थे। निर्देशक ने बताया कि वे स्वयं लिखते रहे और विचारों को खारिज करते रहे।
4 of 5
गदर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि वे उनके साथ फिल्म करना चाहेंगे। साथ ही, निर्देशक ने यह भी बताया कि उनकी सूची में अन्य सितारे भी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
5 of 5
गदर 2, तारा सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने टिकट खिड़की पर 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। सनी जल्द ही आमिर खान की प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म लाहौर 1947 में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे।
Hanuman: 'हनुमान' के निर्माताओं ने पूरा किया अपना वादा, कलेक्शन से राम मंदिर को दो करोड़ 60 लाख रुपये किए दान