फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भोपाल गैस त्रासदी' का दर्द बयां करती हैं ये फिल्में, याद आ जाएगा 34 साल पुराना मंजर

Mon, 03 Dec 2018 08:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Memorable Films About 1984 Bhopal Gas Tragedy
bhopal gas tragedy
भोपाल गैस त्रासदी आज 34 साल के बाद भी लोगों के लिए एक खौफनाक सपना है। भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने में जहरीली गैस के रिसाव से हुई थी। कड़ाके की ठंड रात में हुए इस हादसे में तकरीब 8000 लोगों की जान दो सप्ताह के भीतर चली गई थी। वहीं 8000 से ज्यादा लोग इसके दुष्प्रभाव की वजह से बीमार होकर दम तोड़ चुके हैं। इस डरावने मंजर पर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बन चुकी हैं। आज हम बात करेंगे उन्हीं फिल्मों की।
Memorable Films About 1984 Bhopal Gas Tragedy
bhopal gas tragdy
'भोपाल− ए प्रेयर फॉर रेन' 
'भोपाल− ए प्रेयर फॉर रेन' नाम की फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में  देसी कलाकारों के साथ-साथ हॉलीवुड अभिनेता कल पेन ने भी काम किया था। यह फिल्म भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े कानूनी पहलू या इंसाफ को नहीं बल्कि फिल्म घटना को दर्शाती है। बता दें इस फिल्म के रिसर्च से लेकर फाइनल प्रिंट तक 7 साल का समय लगा।
Memorable Films About 1984 Bhopal Gas Tragedy
Bhopal Gas Tragedy
भोपाल एक्सप्रेस
भोपाल एक्सप्रेस 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। महेश मथाई के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दो नए शादीशुदा जोड़ों की कहानी थी जिनकी जिंदगी भोपाल गैस त्रासदी के बाद बिल्कुल बदल जाती है। फिल्म में केके मेनन, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों ने काम किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Memorable Films About 1984 Bhopal Gas Tragedy
Bhopal Gas Tragedy
वन नाइट इन भोपाल
बीबीसी ने 2004 में यह डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों और भुक्तभोगियों के दर्द और अनुभवों को उन्हीं की जुबानी पर्दे पर चित्रित किया गया था।
विज्ञापन
Memorable Films About 1984 Bhopal Gas Tragedy
Bhopal Gas Tragedy
'द यस मेन फिक्स द वर्ल्ड'
यह डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एंडी बिचलबम और माइक बोनान्नो ने मिलकर बनाई थी। फिल्म मुख्य रूप से भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के हक और न्याय की लड़ाई पर केंद्रित थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed