आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताएंगे जो ना ही फिल्मों में एक्टिंग करती हैं और ना ही फिल्में डायरेक्टर करती हैं। लेकिन बॉलीवुड की बहुत बड़ी सेलेब्रिटी कही जाती हैं। इस शख्सियत का नाम है वीना नागदा। वीना एक मेहंदी डिजाइनर हैं। सोनम कपूर की मेहंदी की रस्म के लिए वीना को ही अपॉइंट किया गया । वीना को बॉलीवुड मेहंदी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।
श्रीदेवी को मेहंदी लगाने वाली वीना नागदा ने सोनम कपूर के हाथ सजाए, अंबानी परिवार भी है इनका कस्टमर
वीना का जन्म एक जैन परिवार में हुआ था। वीना पांच बहनों में सबसे छोटी थीं। वीना की फैमिली बहुत कंजरवेटिव थी। वीना की मां हाउसवाइफ और पिता पुजारी थे। 10वीं के बाद वीना को पढ़ने नहीं दिया गया। लेकिन वीना ने हिम्मत नहीं हारी। वो घर पर ही साड़ी में एंब्रॉयडरी किया करती थीं। धीरे-धीरे उन्होंने मेहंदी डिजाइन करना भी शुरू किया। वीना को मेहंदी में करियर बनाने का ख्याल आया।
17 साल की उम्र में मुंबई की इस लड़की ने हॉबी को अपना करियर बना लिया। काफी मेहनत के बाद वीना ने धीरे-धीरे अपने बिजनेस को बढ़ाने की सोची। वीना नागदा को वर्ल्ड में सबसे तेज मेहंदी लगाने का खिताब मिला हुआ है। वीना की पहली सेलेब्रिटी कस्टमर पूनम ढिल्लन थीं । मेहंदी डिजाइन में वीना की क्रिएटिविटी देख हर कोई हैरान रह जाता है।
A post shared by Veena Bollywood Mehendi (@veenanagda) on
वीना को ब्राइडल मेहंदी, नेल आर्ट, शेडेड मेहंदी, हीरा मोती, जरदोशी, अरबिक और ब्लैक मेहंदी लगाने में महारथ हासिल है। अपने इस हुनर की वजह से वीना को देश-विदेश में बुलाया जाता है। वीना के क्लाइंट्स बेल्जियम, लंदन, मॉरिशस, पैरिस, सिंगापुर और यूएसए जैसे देशों में बसे हुए हैं। वीना के क्लाइंट्स में डायमंड किंग विजयभाई शाह से लेकर कई राजा-महाराजा तक शामिल हैं।
A post shared by Veena Bollywood Mehendi (@veenanagda) on
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर किसी की शादी है तो मेहंदी रस्म में वीना नागदा के अलावा किसी और को हायर नहीं किया जाता है। बॉलीवुड से वीना का पुराना नाता है। कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'मेरे यार की शादी है', 'ये जवानी है दीवानी' और 'पटियाला हाउस' जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी वीना का काम देखने को मिला था।
A post shared by Veena Bollywood Mehendi (@veenanagda) on