बॉलीवुड में मीटू के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों के नाम समाने आए। इस मामले में अब तनुश्री ने नाना पाटेकर के बाद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री पर आरोप लगाए हैं। तनुश्री ने इस मामले पर विवेक पर एक एफआईआर भी दर्ज कराई है।
तनुश्री ने विवेक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि,फिल्म चॉकलेट की शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया था। उन्होंने कहा है कि, मेरे साथ विवेक ने कुछ ऐसा किया जो काफी चौकाने वाला है। 2005 में फिल्म चॉकलेट के गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझसे कपड़े उतारने और सबके सामने नाचने के लिए कहा था।
आपको बता दें कि तनुश्री के साथ इस फिल्म में सुनील शेट्टी और इरफान खान मौजूद थे। तनुश्री ने कहा है कि उस दौरान सुनील शेट्टी और इरफान खान ने उनकी काफी मदद भी की थी। तनुश्री ने बताया कि विवेक ने उनसे जब कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा, तब वहीं सुनील शेट्टी मौजूद थे। वह यह बात सुनकर काफी भड़क उठते हैं।
बता दें कि विवेक पर इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब देखना यह होगी कि विवेक अपने दामन पर लगे इन दागों को कैसे गलत बताते हैं। तनुश्री दत्ता ने #MeToo मूवमेंट के जरिए नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री यौर गणेश आचार्य पर आरोप लगाए हैं।
जिस पर राखी सावंत उन पर भड़क उठी थीं। राखी ने तनुश्री पर ड्रग एडिक्ट होने का आरोप भी लगाया है। राखी के इन आरोपों के बाद तनुश्री ने उन पर 10 करोड़ का मानहानि केस भी किया है। वहीं अब गुस्से में तिलमिलाई राखी सावंत ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तनुश्री दत्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।