फिल्म अभिनेता सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने का वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसके बाद खबर आई थी कि सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ अधिकारी का फोन प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण जब्त हो गया है। अब सीआईएसएफ के ही एक अधिकारी का कहना है कि सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकना रूटीन चेकअप की प्रकिया थी। मुंबई ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान आम नागरिकों के साथ ही मशहूर हस्तियों को भी जांच के लिए रोकते हैं।
इस अधिकारी का कहना है कि चाहे आम आदमी हो या सिलेब्रिटी एयरपोर्ट के भीतर जाने के लिए डॉक्यूमेंट्स की जांच सबको करानी होती है। दरअसल, सलमान को रोकने का वीडियो जारी होने के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान खान को रोकने वाले एएसआई को दंडित किया गया था, जबकि कुछ रिपोर्ट का कहना था कि उनको पुरस्कार दिया गया था। इस पर भी सीआईएसएफ अधिकारी ने पूरी जानकारी दी है। अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत की है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
सीआईएसएफ अधिकारी अनिल पांडे का कहना है कि जिस सीआईएसएफ जवान ने सलमान को रोका था उनका नाम सोमनाथ मोहंती है। उन्हें सीआईएसएफ की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्हें इंटरनल असेसमेंट में बेस्ट परफॉर्मर के लिए ऑवार्ड दिया जा चुका है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social media
अधिकारी ने इस बात का खंडन किया है कि सीआईएसएफ जवान को सलमान को रोकने के लिए पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंट्स की जांच की प्रक्रिया एक रुटीन काम है। आम आदमी से लेकर सिलेब्रिटी तक सबको यह जांच करवानी होती है।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
उन्होंने कहा कि किसी ने वीडियो वायरल करके यह अफवाह फैलाई थी कि सीआईएसएफ ने सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने के लिए जवान को अवॉर्ड दिया है। इसलिए हमें इस पूरे मामले में ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी। अधिकारी ने कहा कि एएसआई ने एयरपोर्ट के सेफ्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से अपना काम किया और सलमान खान को जांच के लिए रोका।
5 of 5
कटरीना कैफ, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डों पर जब बड़े सिलेब्रिटी को रोका जाता है तो इसकी वीडियो वायरल हो ही जाती हैं, क्योंकि वहां पैपराजी और सेलेब्स के फैन्स मौजूद रहते हैं, जो उनकी फोटो और वीडियो बनाते हैं।