फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marathi actor Pradeep Patwardhan passed away due to heart attack at 52

दुखद: दिल का दौरा पड़ने से मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का निधन, 52 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Tue, 09 Aug 2022 11:13 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 09 Aug 2022 11:13 AM IST
सार

1 जनवरी 1970 को जन्मे प्रदीप पटवर्धन को बचपन से ही अभिनय का शौक था। प्रदीप पटवर्धन को मराठी सिनेमा में एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Marathi actor Pradeep Patwardhan passed away due to heart attack at 52
अभिनेता प्रदीप पटवर्धन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी इंडस्ट्री से एक दुखद भरी खबर सामने आ रही है। मशहूर मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 52 साल की उम्र में अपने गिरगांव स्थित घर में अंतिम सांस ली। अभिनेता ने मराठी नाटकों, फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। प्रदीप पटवर्धन को मराठी सिनेमा में एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाता था।

विज्ञापन

बैंक में करते थे नौकरी
1 जनवरी 1970 को जन्मे प्रदीप पटवर्धन को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उन्होंने मराठी थिएटर में भी काफी योगदान दिया है। कॉलेज के दिनों में वन एक्ट प्ले से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्हें प्रोफेशनल थिएटर में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उनका फिल्मी सफर शुरू हो गया। शुरुआती दिनों में वह बैंक में नौकरी किया करते थे और छुट्टी लेकर अपने नाटक के लिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों के दिल में बनाई खास जगह

'मोरूची मावाशी' नाटक में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस रोल ने सबके मन में घर बना लिया था। 'नवरा माजा नवसाचा', 'लवू का लाठ' जैसे कई फिल्मों में भी उन्होंने यादगार रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। 2019 में प्रदीप पटवर्धन को अखिल भारतीय नाट्य परिषद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से थे बीमार
अभिनेता प्रदीप पटवर्धन पिछले कुछ समय से अपनी तबीयत के चलते फिल्मों और थिएटर से दूरी बनाए हुए थे। वैसे तो प्रदीप की पहचान एक हास्य अभिनेता के रूप में थी, लेकिन उन्होंने कुछ गंभीर किरदार भी निभाए हैं। उन्होंने विलेन का किरदार भी निभाया है, लेकिन दर्शकों को वह कॉमेडी करते ही ज्यादा पसंद आए। ऐसे में वह हास्य किरदार ही ज्यादा निभाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed