फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manjot Singh recalls being jobless, 'sitting at home' for two years after Fukrey

अभिनेता का छलका दर्द: 'फुकरे' के बाद दो साल बेरोजगार बैठे थे मनजोत सिंह, 'लाली' को नहीं मिला था काम

Wed, 21 Jul 2021 06:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 06:42 PM IST
सार

फुकरे फेम अभिनेता मनजोत सिंह अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं. वह अपने करियर को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Manjot Singh recalls being jobless, 'sitting at home' for two years after Fukrey
मनजोत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुकरे फेम अभिनेता मनजोत सिंह अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं. वह अपने करियर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनजोत सिंह ने कहा कि उनकी फिल्म 'फुकरे' की रिलीज के बाद उन्हें दो साल तक काम नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि 'फुकरे' के बाद उन्हें जिस तरह के रोल्स दिए जा रहे थे, उससे वो संतुष्ट नहीं थे। मनजोत सिंह जल्द ही वेब सीरीज चुट्ज़पाह में नजर आने वाले हैं। मनजोत सिंह ने कहा, 'जब मैंने अपना करियर शुरू किया तो मैं 16 साल का था। उस समय मुझे बहुत सारी फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन फुकरे के बाद एक टाइम था जब मेरे पास दो साल तक काम नहीं था।'

विज्ञापन


मनजोत सिंह ने आगे कहा, 'इसलिए, जो ऑफर आ रहे थे, मैं नहीं करना चाहता था और मैं जो करना चाहता था, वह मुझे मिल नहीं रहे थे। जो मुझे ऑफर मिल रहे थे मैं उससे संतुष्ट नहीं था। इसलिए मुझे लगता है मेरा वह दौर आसान नहीं था।'

विज्ञापन

Manjot Singh recalls being jobless, 'sitting at home' for two years after Fukrey
मनजोत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'घर बैठ गया था। मैं पढ़ाई कर रहा था और उसी समय मुझे फिल्मों में ऑफर आने लगे थे। मैं अच्छे पैसे कमाने लगा था। जिंदगी बहुत शानदार लगती थी, लेकिन वास्तविकता का पता तब चलता है जब आप अच्छी चीज का इंतजार करते हैं।'

Manjot Singh recalls being jobless, 'sitting at home' for two years after Fukrey
मनजोत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मनजोत सिंह ने साल 2008 में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह उड़ान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, फुकरे, अजहर, फुकरे रिटर्न्स और ड्रीम गर्ल सहित कई फिल्मों में नजर आए। वह जल्द ही अभिनेता वरुण शर्मा के साथ वेब सीरीज चुट्ज़पाह में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed