मनीषा कोइराला हीरामंडी के जरिए फिर से अभिनय की दुनिया में लौट आई हैं। 2012 में कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने अभिनय से लंबा ब्रेक ले लिया था। अभिनेत्री संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार के साथ सुर्खियों में लौट आई हैं।
2 of 5
मनीषा कोइराला-डिंपल कपाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala, dimplekapadia_dk
मनीषा हमेशा ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, लेकिन अपनी सेहत की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने गंभीरता से बॉलीवुड छोड़ने पर विचार किया था, क्योंकि वह अभिनय से ऊब चुकी थीं। लेकिन डिंपल कपाड़िया की एक सलाह ने उन्हें अभिनय में बनाए रखा? हालांकि, मनीषा को उस समय उनकी यह सलाह पसंद नहीं आई थी।
3 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उस समय को याद किया जब वह अभिनय से थक गई थीं और उन्होंने डिंपल कपाड़िया से सलाह मांगी थी। उन्होंने डिंपल से कहा था कि वह "अभिनय से ऊब गई हैं"। उन्होंने कहा, "मुझे डिंपल जी के साथ यह बातचीत याद है। हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैंने उनसे कहा, 'मैं अभिनय से ऊब गई हूं'।
4 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
फिर डिंपल ने उन्हें समझाया और कहा, 'तुम्हें अभिनय का आनंद लेना चाहिए क्योंकि यह हमेशा के लिए नहीं चलने वाला है। और उन्होंने मुझे बहुत अच्छी सलाह दी। लेकिन, उस समय, मैं सोच रही थी, 'ये क्या कह रही है? क्या वह नहीं समझ सकती कि मैं ऊब गई हूं?' उस समय मेर मन कुछ और कहता था।"
Golmaal 5: सिंघम अगेन के एक्शन के बाद अब देखने को मिलेगा जबर्दस्त कॉमेडी का तड़का? जानिए कब आएगी गोलमाल 5
5 of 5
मनीषा कोइराला
- फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा कोइराला ने बताया कि वह लगातार काम से थक गई थीं, जिसकी वजह से उन्होंने डिंपल कपाड़िया से सलाह मांगी। उन्होंने याद करते हुए कहा, "मेरे पास बहुत सारा काम था। मैं बहुत सारी फिल्में कर रही थी... हर सुबह मैं उठती और मेकअप के लिए दो-तीन घंटे बैठती, तीन अलग-अलग फिल्मों के लिए तीन अलग-अलग शिफ्ट में काम करती। हम दिन में कम से कम 15 घंटे काम करते थे। रविवार को कोई छुट्टी नहीं थी। उस समय छह दिन काम करने का चलन था। आपसे साल में 360 दिन काम करने की उम्मीद की जाती थी। सालों तक कोई छुट्टी या ब्रेक नहीं और मुझे लगता है कि इसने मुझे मजबूर किया और मैं इससे ऊब गई थी।"
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर रजत ने दी विवियन डीसेना को थप्पड़ मारने की धमकी, दिग्विजय बोले- उसकी अकड़...