सब जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा सिंगल हैं। लेकिन पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ज्यादा दिनों तक सोनाक्षी को सिंगल नहीं रहने देना चाहते। जी हां, हाल ही में एक टॉक शो में साथ-साथ पहुंचे मनीष ने सोनाक्षी को लेकर ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर सोना हैरान होने के साथ-साथ शरमा गईं। आइए जानते हैं कि मनीष ने ऐसा क्या कहा ?
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने नेहा धूपिया के टॉक शो में सोनाक्षी को अपने भतीजे पुनीत मल्होत्रा को डेट करने की सलाह दे डाली। आपको बता दें कि पुनीत मल्होत्रा एक डायरेक्टर हैं और उन्होंने फिल्म आई हेट लव स्टोरी डायरेक्ट की है। मनीष ने कहा कि वे कुछ समय से सोनाक्षी और पुनीत को करीब लाने की कोशिश में लगे हैं।
इसी शो के दौरान नेहा धूपिया ने रैपिड फायर राउंड में सवाल किया कि उन्हें क्या लगता है कि 2018 में किन-किन फिल्मी जोड़ियों के रिलेशनशिप की चर्चा होने के आसार हैं। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने जहां सिद्धार्थ और आलिया का नाम लिया, वहीं मनीष मल्होत्रा ने रणबीर और आलिया का नाम लेकर सबको चौंका दिया।