'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई दो फिल्मों की। ना केवल देश में बल्कि विदेशों में रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने धूम मचा रखी है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद कलेक्शन में बढ़ोत्तरी जारी है। वहीं इस शुक्रवार सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी। तो चलिए इस हफ्ते हम देखते हैं कि आखिर दोनों फिल्म का कलेक्शन कितना रहा और कितनी कामयाब रहीं।
मंगल का दंगल: '2.0' ने 11 दिन में ही निकाल लिया भारी भरकम बजट, 'केदारनाथ' ने भी कमा लिए करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई 2.0 ने अभी भी धूम मचा रखी है। साइंस फिक्शन पर बनी इस फिल्म को सभी उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं। केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी फिल्म ने धमाल मचा रखा है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 'अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर ये तीसरी फिल्म है जिसने 5 मिलियन डॉलर यानी 35.62 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले पद्मावत और संजू ही ऐसा कर सकी है।' फिल्म ने दुनिया भर में 623.19 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जबकि इसका बजट 600 करोड़ रुपये है।
In 2018, #2Point0 is the 3rd Indian movie to cross $5 Million at the #USA Box Office..
The other two are #Padmaavat and #Sanju
रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 5.85 करोड़ और शनिवार को 9.15 करोड़ की कमाई की है। इस तरह अब तक फिल्म ने 154 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ग्रॉस कमाई के मामले में 'बाहुबली-द कन्क्लूजन के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अक्षय कुमार ने अब तक अपने पूरे करियर में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ है, इस लिहाज से ये उनकी पहली फिल्म है।
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते केवल सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की मच अवेटेडड केदारनाथ रिलीज हुई। केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म रिलीज से पहले ही काफी समय तक विवादों में रही। इतना ही नहीं जिस राज्य में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग की गई, वहां यह फिल्म रिलीज नहीं हुई। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर के बीच भी अनबन की खबरें थीं।
केदारनाथ ने रिलीज के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन के कलेक्शन में 34.48 फीसदी की उछाल देखी गई। केदारनाथ ने शुक्रवार को 7.25 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 10.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म ने 27.75 करोड़ की कमाई कर ली है।
#Kedarnath has a good weekend, witnessing substantial growth on Day 2 [34.48%], but limited growth on Day 3 [10.26%]... Sustaining well from Mon to Thu is pivotal... Fri 7.25 cr, Sat 9.75 cr, Sun 10.75 cr. Total: ₹ 27.75 cr. India biz.