ममता कुलकर्णी की पूरी जिंदगी विवादों में ही रही। अपनी करियर और फिल्मों के लेकर उन्होंने इतनी सुर्खियां शायद नहीं बटोरी होंगी जितनी कि असल जिंदगी और
ड्रग्स मामले को लेकर....लेकिन एक बार ममता कुलकर्णी ने ऐसा काम कर दिया था जिसकी वजह से लोग उनके विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर उतर आए थे और जान से मारने की धमकी तक देने लगे थे।
ये बात तब की है जब ममता फिल्मों में नई थीं और कोई उन्हें जानता नहीं था। उन दिनों स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए एक कवर शूट किया जाना था। नए चेहरे की तलाश थी क्योंकि बड़ी हीरोइनें उस कवर को करने से मना कर चुकीं थीं।
तभी किसी ने ममता कुलकर्णी का नाम सुझाया। ममता इसके लिए तैयार हो गईं, लेकिन उन्हें जैसे ही बताया कि वो टॉपलेस होगा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसका खुलासा उस फोटोशूट को शूट करने वाले मशहूर फोटोग्राफर जयेश सेठ ने एक बार एक इंटरव्यू में किया था।
बकौल जयेश, ममता टॉपलेस की बात सुनकर बोलीं, 'इसमें बहुत रिस्क है। मुझे सोचने का मौका चाहिए। अगर ये चल गया तब तो बात ही अलग है, लेकिन अगर नहीं तो मेरे घरवाले और ये फिल्म इंडस्ट्री मुझे निकालकर बाहर फेंक देगी।'
हालांकि फिर ममता कुलकर्णी मान गईं, लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि अगर उन्हे फोटोशूट पसंद आएगा तो ही वो छपेगा वरना नहीं। मेकर्स मान गए। ममता ने बिना किसी हिचकिचाहट के जमकर टॉपलेस पोज दिया। ममता को ये फोटोशूट पसंद आया और जल्द ही ये मार्केट में भी आ गया।