{"_id":"6adc29ead153535f9c01a1e2","slug":"who-wanted-to-get-separated-reveals-imran-khan-ex-wife-avantika-malik-amid-actor-controversy-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान: किसने की अलग होने की पहल? अभिनेता की पूर्व पत्नी अवंतिका ने अपने रिश्ते के बारे में खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान खान: किसने की अलग होने की पहल? अभिनेता की पूर्व पत्नी अवंतिका ने अपने रिश्ते के बारे में खोले कई राज
Sat, 24 Oct 2026 09:18 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:18 AM IST
सार
- Imran Khan: अभिनेता इमरान खान की पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक ने अपने रिश्ते के बारे में बात की है।
- उन्होंने बताया है कि उनके रिश्ते में अलग होने की पहल किसने की थी।
- उन्होंने यह भी बताया है कि रिश्ता बचाने की सबसे ज्यादा कोशिश किसने की थी।
विज्ञापन
इमरान खान, अवंतिका मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान ने कई वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी। 2019 में दोनों का तलाक हो गया। इस बारे में उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की। मगर हाल ही में सोहा अली खान के चैट शो में अवंतिका ने अपने तलाक के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अलग होने की पहल इमरान ने की थी। उन्होंने इस अलगाव को सबसे करीबी रिश्ते का अंत बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
किसने की अलग रहने की पहल?
अवंतिका ने कहा, 'असल में यह उनकी तरफ से था। मैं ऐसा कभी नहीं करती। शायद ऐसा न करके मेरा ही नुकसान हुआ हो, मगर मैं कभी ऐसा नहीं करती। यह उनका फैसला था।' उन्होंने बताया कि शुरुआत में इमरान कुछ समय के लिए अलग रहना चाहते थे और छह महीने बाद, दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। अवंतिका ने अपने रिश्ते को सबसे करीबी रिश्ते के खत्म होने जैसा बताया।
अवंतिका ने कहा, 'असल में यह उनकी तरफ से था। मैं ऐसा कभी नहीं करती। शायद ऐसा न करके मेरा ही नुकसान हुआ हो, मगर मैं कभी ऐसा नहीं करती। यह उनका फैसला था।' उन्होंने बताया कि शुरुआत में इमरान कुछ समय के लिए अलग रहना चाहते थे और छह महीने बाद, दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। अवंतिका ने अपने रिश्ते को सबसे करीबी रिश्ते के खत्म होने जैसा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान खान, अवंतिका मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खुश होना किसकी जिम्मेदारी है?
अवंतिका ने बताया कि वह बहुत कम उम्र में ही एक रिश्ते में आ गई थीं। उस समय उन्हें यह एहसास नहीं था कि खुश और संतुष्ट रहना खुद की जिम्मेदारी है, न कि किसी और की। उन्होंने आगे कहा, 'आपको पता ही नहीं चलता कि समय के साथ-साथ आप अपने रिश्ते को नुकसान पहुंचाने लगते हैं, क्योंकि आपकी उससे कुछ ऐसी उम्मीदें होती हैं जो हकीकत से कोसों दूर होती हैं।'

किसने की रिश्ता बचाने की कोशिश?
अवंतिका ने यह भी बताया कि उनके तलाक के पीछे कोई एक बड़ी घटना नहीं थी। वे दोनों बहुत कम उम्र से साथ थे और उन्हें लगता है कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ सही बर्ताव नहीं किया। अवंतिका ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी शादी बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। जब नौबत यहां तक आ गई कि 'क्या हम इसे और आगे चला सकते हैं?', तब भी मैंने यही सोचा कि 'चलो, थोड़ी और मेहनत करते हैं'।'

खुद से क्या कहेंगी अवंतिका?
अपने बारे में बात करते हुए अवंतिका ने कहा, 'मैं कभी ऐसी आत्मनिर्भर महिला नहीं बन पाई, जिसे अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा हो। मैं वैसी कभी बन ही नहीं पाई। इसलिए अगर मुझे 19 साल की अवंतिका को कुछ कहना हो, तो मैं कहूंगी 'रुको! शादी, प्यार और बच्चों के लिए अभी बहुत समय है। पहले अपनी जिंदगी को तो सही रास्ते पर लाओ'।'

क्यों चर्चा में इमरान खान?
- इमरान पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई में सीजेपी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से चर्चा में हैं।
- अभिनेता को हिरासत में लिया गया था और बाद में उन्हें मुंबई के 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस' और पुलिस की ओर से 'लीव इंडिया नोटिस' मिला।
- अमेरिकी नागरिकता रखने वाले इमरान से 28 अक्तूबर 2026 तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है।
- हालांकि अभिनेता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस नोटिस को चुनौती दी है और इस मामले की सुनवाई 26 अक्तूबर को होनी है।