मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बेहद फिट और खूबसबरत अभिनेत्री हैं। वह अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपनी बॉडी से लेकर ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी कई बार ट्रोल की जाती हैं। लेकिन अब शायद इन सबका मलाइका पर कोई असर नहीं होता है। मलाइका अक्सर खबरों में बनी रहती हैं और कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलासे कर चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कहा है कि उनको सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
हाल ही में मलाइका अरोड़ा एक कॉन्क्लेव में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम अलग-अलग मुद्दों पर बातें कीं। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे सेक्स सिंबल कहलाना पसंद है। मुझे सेक्स सिंबल होने का कोई मलाल नहीं है। मैं प्लेन जेन कहलाने के बजाय एक सेक्स सिंबल के रूप में जानी जाऊंगी। मैं बहुत खुश हूं और मुझे ये टैग (सेक्स सिंबल) पसंद है।'
इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 'मिसेज चटर्जी' ने पकड़ी रफ्तार, 'ज्विगाटो' या 'तू झूठी मैं मक्कार' में बाहुबली कौन?
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
अदाकारा ने आगे कहा, 'मैं केवल कुछ आइटम गानों तक सीमित नहीं हूं, मैं इससे कहीं ज्यादा हूं। 30 साल की उम्र के बाद काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। कोई भी सिर्फ इस वजह से पर्दे पर काम नहीं कर रहा, क्योंकि वह अच्छा दिखता है। एक समय के बाद हर किसी का चेहरा डल होने लगता है। आज मैं अपने करियर में जो कुछ भी हूं, उसके लिए मेरी कड़ी मेहनत और परिवार का सपोर्ट है।'
4 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा मलाइका ने अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, वह कभी भी हो सकता है। मैं खुश हूं कि मुझे ऐसा पार्टनर मिला है, जो कि मुझे समझता है और खुश रखता है। वह भले ही उम्र में मुझसे छोटा है, लेकिन उसके साथ मैं खुश हूं और खुद को भी जवान महसूस करती हूं।
5 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरहान खान
- फोटो : Instagram
बता दें कि मलाइका और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। इन दिनों मलाइका अर्जुन कपूर संग रिश्ते में काफी खुश हैं। साल 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब मलाइका एक सिंगल सिंगल मदर हैं और अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं।