मलाइका अरोड़ा अपने बेहतरीन डांस मूव्स और परफेक्ट फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। हाउसफुल और कांटे जैसी फिल्मों में वह गेस्ट अपीरियंस में भी नजर आई हैं। हालांकि किसी भी फिल्म में उनको मुख्य भूमिका निभाने का मौका नहीं मिला। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपने कमबैक के बारे में बात की। अभिनेत्री ने बताया कि अगर कभी उनको किसी फिल्म में एक्साइटिंग रोल मिला तो वह उसे जरूर करेंगी।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा पिछले करीब 24 साल से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने कभी भी किसी फिल्म में फुल रोल नहीं किया है। उनको चल छैंया-छैंया, मुन्नी बदनाम हुई और अनारकली डिस्को चली जैसे गानों के लिए याद किया जाता है। इन सुपरहिट गानों से मलाइका डांस फ्लोर पर भी आग लगा देती हैं। अभिनेत्री कई टीवी डांस रिलयिटी शो को भी जज करती नजर आती हैं।
Taapsee Pannu: पार्टी में सज संवरकर पहुंचीं तापसी से बोले पैपराजी- आज मत चिल्लाना, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
हाल ही में उनसे जब एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि उन्होंने किसी फिल्म में फुल फ्लेज्ड रोल क्यों नहीं किया। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे शायद हमेशा ही इस बात से हिचक रही है। लेकिन आने वाले समय में कोई एक्साइटिंग और मजेदार ऑफर मिला, तो मैं उसे जरूर करूंगी। मेरा मानना है कि कभी भी किसी भी चीज को मना नहीं करना चाहिए। अभिनेत्री ने आगे बताया कि 'भगवान की दया से मुझे तमाम रोल मिल रहे हैं, लेकिन अगर सच में कोई एक्साइटिंग रोल मिला तो मैं उसे जरूर करूंगी'।
4 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
मलाइका ने 20 साल की उम्र में काम शुरू कर दिया था और फिल्म 'दिल से' के सॉन्ग 'छैंया-छैंया' से रातों रात स्टार बन गई थीं। उसके बाद उन्होंने कई डांस नंबर्स में काम किया। मलाइका आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'हाउसफुल' में एक्टर के तौर पर नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 2014 में आई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कैमियो किया था।