अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे मां बनने के उस दौर ने उनके करियर और जिंदगी को प्रभावित किया था। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने बेटे अरहान के साथ अपने रिश्ते की जर्नी के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे मां बनने से पहले उनसे लोगों ने कहा था कि इससे उनका करियर खत्म हो जाएगा और उन्होंने खुद से ये वादा किया कि वह ऐसा कभी नहीं होने देंगी।
2 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : insta
19 वर्षीय अरहान, मलाइका अरोड़ा और उनके पहले पति अरबाज खान के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी और 2002 में अरहान का जन्म हुआ था। मलाइका ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वह फोटोज से मिलकर बना है। इसमें अरहान के बड़े होने तक मां और बेटे के बीच बॉन्डिंग की तस्वीरें हैं। मलाइका 28 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं। उन्होंने उस समय की फीलिंग्स और समस्याओं के बारे में बताया है।
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को याद किया जब उनके करियर की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा- जब मैं प्रेगनेंट थी तो लोगों ने मुझसे कहा था कि इससे आपका करियर खत्म हो जाएगा। शादी के बाद शायद ही कोई आपको स्क्रीन पर एक्ट्रेस की तरह देखना चाहे। लेकिन बतौर महिला मैं यह जानती थी कि मुझे सिर्फ एक और किरदार निभाना है और वह है मां का किरदार। उन्होंने लिखा- मैंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान शटलिंग शो और रिहर्सल तक किए। जब अरहान का जन्म हुआ तो मैंने उसे दुनिया देने का वादा किया। मैंने खुद से भी यह वादा किया कि एक मां होने की प्रक्रिया में मैं अपनी पहचान नहीं खोऊंगी। तब से मैं इन दोनों वादों पर खरी उतरी हूं।
4 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका ने कहा कि डिलिवरी के दो महीने बाद ही उन्होंने एक अवार्ड शो में परफॉर्म किया था, उसके बाद उन्होंने एक फिल्म 'काल' के लिए एक डांस नंबर भी किया। उन्होंने कहा- क्योंकि मुझे खुद पर गर्व था कि अरहान को बिस्तर पर लिटाने के समय तक मैं घर वापस आ गई थी। मैंने अरहान के साथ अपना सबसे ज्यादा समय बिताया। उन्होंने आगे लिखा- अरहान मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। मैंने एक मां होने की प्रक्रिया में अपनी पहचान नहीं खोने दी। बता दें कि 2017 में अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया था। आजकल मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।