मलाइका अरोड़ा बनीं जेनिफर लोपेज की पार्टनर, इस काम में होंगी स्मार्ट इनवेस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की योग पद्धति और आयुर्वेद का दबदबा पूरी दुनिया में सदियों से रहा है। आजादी के पहले से ही भारतीय योग और यहां की पद्धतियों का प्रचार प्रसार पूरी दुनिया में रहा है और स्वामी रामदेव से पहले भी तमाम लोगों ने इसे लेकर अपना कारोबार अमेरिका जैसे देशों में खूब चलाया है। इस कड़ी में नया नाम जुड़ा है मशहूर मॉडल मलाइका अरोड़ा का। वह दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज के साथ मिलकर एक नया कारोबार शुरू करने जा रही हैं।
दुनिया की ये दो मशहूर महिलाएं और फिटनेस की दीवानी पार्टनर बनी हैं भारतीय योग और कल्याण से जुड़े एक स्टार्टअप में, जिसका नाम है- सर्वा। इस भागीदारी में अमेरिकन बेसबॉल लीजेंड अलेक्स रोड्रिग्ज और जेनिफर के पति भी शामिल हैं। सर्वा अपनी मौजूदगी भारत में पहले ही दर्ज करा चुका है।
जेनिफर लोपेज कहती हैं, 'योगा का नियमित अभ्यास करने के कारण मुझे व्यक्तिगत रूप से फायदा हुआ है और मेरा ऐसा मानना है कि इसने शारीरिक और मानसिक रूप दोनों तरह से मेरी जिंदगी में बदलाव आया है।' वहीं मलाइका ने कहा, 'मैं काफी वक्त से योगा कर रही हूं और मैंने अपने अंदर की ऊर्जा और मानसिक स्तर पर काफी बढ़ोत्तरी इसके चलते देखी है। 6 महीने पहले मैंने और सर्वा ने योग को शुरू करने के लिए हाथ मिलाया था और हम इसका असर देख रहे थे। ये सेंटर्स केवल महिलाओं के लिए होंगे और इसे भारत में मिलती लोकप्रियता ने मेरा हौसला बढ़ा।'