सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वो फिल्म इंडस्ट्री में किसी का भी करियर बना सकते हैं और किसी का भी बिगाड़ सकते हैं । हाल ही में खबर आई कि उन्होंने 'दबंग 3' में आइटम नंबर करने के लिए मलाइका अरोड़ा का पत्ता काट दिया है ।
मलाइका का फिल्म 'दबंग' में आइटम सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' जबरदस्त हिट हुआ था । खबर थी कि 'दबंग 3' में भी मलाइका का आइटम सॉन्ग होगा । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा को दबंग टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है ।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐसा सलमान खान के कहने पर किया गया है । सलमान पहले से ही मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर काफी खफा हैं। अब इस पूरे मामले पर मलाइका अरोड़ा का बयान सामने आया है । मलाइका एक ईवेंट में पहुंची थीं ।
मलाइका ने अपने गानों को आइटम सॉन्ग कहने पर नाराजगी जताई । उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि आइटम नंबर किसी भी तरह का टैग और लेबल लगाते हैं । मैंने बहुत सारे आइटम नंबर दिए हैं लेकिन मैं कभी नहीं मानती कि मुझे लेकर कोई धारणा बन गई है । मैंने हमेशा वही काम किया, जो करना चाहती थी'
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
'मैंने हमेशा गानों को तभी चुना जब पूरी कहानी समझी, लेकिन कोई अगर आइटम नंबर करने से पहले ये सोचता है कि उसे लेकर धारणा बन जाएगी । ऐसे में सबसे अच्छा यही होगा कि वो प्रोजेक्ट छोड़ दे । पर्सनली अपनी बात करूं तो जो भी आइटम नंबर मैंने किए हैं मुझे बहुत पसंद है ।'