मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2018 के दौरान दोनों को साथ बैठे देखा गया था । इवेंट में मलाइका और अर्जुन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था ।
अरबाज से तलाक के 2 साल बाद मलाइका ने लिया ऐसा फैसला, सुनते ही सलमान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
पहले भी दोनों के अफेयर की खबर से कपूर और खान परिवार में खलबली मच गइ थी । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका, अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफीशियल करना चाहती हैं । मलाइका ने 2 साल पहले ही अरबाज खान से तलाक लिया है ।
अरबाज से तलाक की वजह भी अर्जुन को ही माना जा रहा था । उस वक्त खान परिवार खासकर सलमान अपनी भाभी मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बारे में सुनकर बहुत नाराज हुए थे । वहीं अर्जुन के पिता बोनी कपूर को भी दोनों के रिश्ते से ऐतराज था ।
A post shared by تحب بوليوود🇮🇳 !؟ فولو 👍🏻😍 (@koffee_with_bolly) on
बोनी को डर था कि अगर अर्जुन ने सलमान से पंगा लिया तो उनके करियर पर असर पड़ सकता है । बोनी कपूर की सलाह पर अर्जुन ने मलाइका से पब्लिकली मिलना-जुलना बंद कर दिया । पिछले एक साल से दोनों किसी भी इवेंट में साथ नहीं दिखे ।
अब जब अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं । अरबाज और जार्जिया की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं । मलाइका को लगता है जब अरबाज रिलेशन में आ गए हैं तो उन्हें भी अपना रिश्ता छिपाने की कोई जरूरत नहीं है । मलाइका भी जॉर्जिया से मिल चुकी हैं ।