फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली के दिन यूं वक्त बिता रहे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, तस्वीर साझा कर दिए संकेत

Mon, 29 Mar 2021 12:24 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 29 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora and Arjun Kapoor are spending Holi 2021
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial, arjunkapoor

कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बाद बीएमसी ने मुंबई में इस साल होली पर कहीं भी पार्टी करने पर पाबंदी लगा दी है। लोगों से घरों में सुरक्षित तरीके से होली मनाने के लिए कहा गया है। ऐसे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने रंगों के इस त्योहार को मनाने का अनोखा तरीका खोज निकाला है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor are spending Holi 2021
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial

होली को देखते हुए वीकेंड की छुट्टियां भी इस हफ्ते लंबी हो गई हैं। मलाइका और अर्जुन साथ मे टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रविवार की शाम को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह वॉक करती दिख रही हैं। वहीं सोमवार की सुबह मलाइका ने अर्जुन का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे स्विमिंग पूल के पास स्किपिंग कर रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'अब यह करो।'

Malaika Arora and Arjun Kapoor are spending Holi 2021
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram: @malaikaaroraofficial

मलाइका और अर्जुन अक्सर एक साथ नजर आते हैं। हालांकि अरबाज खान से तलाक के बाद अभी भी मलाइका के रिश्ते उनसे अच्छे हैं। पिछले हफ्ते ही मलाइका ने बताया था कि अरबाज ने उनके घर पर आम का एक बॉक्स भिजवाया है। इसके लिए उन्होंने अरबाज का शुक्रिया कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora and Arjun Kapoor are spending Holi 2021
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial

मलाइका ने फैंस को पहले ही होली की शुभकामनाएं दे दीं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की। फोटो में अभिनेत्री अपने ट्रेंडी सफेद और काले कपड़ो में अपनी छत पर किसी की फोटो को क्लिक करते हुए दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन
Malaika Arora and Arjun Kapoor are spending Holi 2021
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram/karanjohar

पार्टी में साथ दिखे थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने एक हाउस पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इन सबके बीच जिस जोड़े ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। दोनों की यह तस्वीर करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की थी। उनके बीच नजदीकियां साफ देखी जा सकती हैं।

हैप्पी होली: अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड के सितारों ने दीं शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed