बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मैदान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का आखिरी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा अभिनेता को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि वह जल्द ही इसी साल जून में अपनी अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू करेंगे।
Ajay Devgn: इस दिन दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग शुरू करेंगे अजय! जानें कब रिलीज होगीं फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:18 PM IST
सार
लंदन में दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग के बाद अजय देवगन अपनी 2012 की हिट कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। अभिनेता बैक टू बैक इन फिल्मों की शूटिंग करेंगे। सन ऑफ सरदार 2 के निर्देशक का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन