कंगना रणौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' में दिग्गज अभिनेता महिमा चौधरी की एंट्री हो गई है। कंगना ने फिल्म में महिमा का पहला लुक शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म में महिमा, भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका पुपुल जयकर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। बता दें कि पुपुल जयकर, गांधी-नेहरू परिवार की बेहद करीबी, और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दोस्तों में से एक रही थीं।
Emergency: फिल्म 'इमरजेंसी' में पुपुल जयकर का किरदार निभाएंगी महिमा चौधरी, सामने आया पहला लुक
कौन थी पुपुल जयकर?
जयकर का जन्म 1915 में संयुक्त प्रांत (जिसे बाद में उत्तर प्रदेश के नाम से जाना गया) के इटावा में हुआ था। उनके पिता भारतीय सिविल सेवा में एक उदार बुद्धिजीवी और वरिष्ठ अधिकारी थे। जयकर भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका थीं, जिन्हें स्वतंत्रता के बाद के भारत में पारंपरिक और ग्रामीण कला, हथकरघा और हस्तशिल्प के पुनरुद्धार पर उनके काम के लिए जाना जाता था। उनकी सबसे प्रसिद्ध : जे कृष्णमूर्ति: ए बायोग्राफी (1988) और इंदिरा गांधी: एन इंटीमेट बायोग्राफी (1992) हैं।
कंगना ने लिखा..
ट्विटर पर कंगना ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि "महिमा, जयकर का किरदार निभा रही हैं, पुपुल जयकर जिन्होंने आयरन लेडी के जीवन के तमाम उतार-चढ़ावों को करीब से देखा है। वहीं महिमा चौधरी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म इमरजेंसी में पुपुल जयकर का रोल मिलने को लेकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हैं"। उन्होंने आगे लिखा कि "कंगना रणौत आप सच में प्रतिभाशाली, निडर और बहादुर हैं। मुझे आपके साथ इमरजेंसी पर काम करने पर गर्व है।”
View this post on Instagram
अन्य मुख्य कलाकार
बता दें कि फिल्म इमरजेंसी में कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। अनुपम खेर को क्रांतिकारी नेता जेपी नारायण के रूप में देखा जाएगा। वहीं अभिनेता श्रेयस तलपड़े, दिवंगत राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं।