फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Narayanan Who Directs Malik to make Hindi film debut with Phantom Hospital

बॉलीवुड: साउथ फिल्म ‘मालिक’ के निर्देशक का हिंदी सिनेमा में डेब्यू, बनाएंगे हेल्थ सेक्टर के स्कैंडल पर सिनेमा

Tue, 31 Aug 2021 12:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 31 Aug 2021 12:35 PM IST
सार

ओटीटी पर इन दिनों फहाद फासिल की फिल्म ‘मालिक’ का खूब शोर है। इस फिल्म से पहले भी उनकी कुछ फिल्मों की हिंदी पट्टी में खासी चर्चा रही और फहाद को सिनेमा का  ‘नया इरफान खान’ भी कहा जा रहा है। इसी फिल्म ‘मालिक’ से इसके निर्देशक महेश नारायणन को भी नई पहचान मिली है और अब फिल्म ‘फैंटम हॉस्पिटल’ से वह हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mahesh Narayanan Who Directs Malik to make Hindi film debut with Phantom Hospital
प्रीति साहनी और महेश नारायणन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

हिंदी फिल्म जगत में प्रीति साहनी का नाम खूब जाना पहचाना है। विद्युत जामवाल के साथ बनी फिल्म ‘जंगली’ के बाद प्रीति साहनी विद्युत के साथ ही कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक बनाना चाहती थीं। निर्देशक विष्णुवर्धन की ये वही फिल्म है जो बाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर ‘शेरशाह’ के नाम से बनी। लेकिन, ये उन दिनों की बात है जब प्रीति टाइम्स समूह की फिल्म कंपनी जंगली की सर्वेसर्वा हुआ करती थीं। प्रीति अब अपनी खुद की फिल्म कंपनी बना चुकी हैं। टस्क टेल फिल्म्स नामक इस कंपनी की पहली फिल्म का मंगलवार को एलान हुआ। फिल्म का नाम है ‘फैंटम हॉस्पिटल’ और इसे निर्देशित करने जा रहे हैं साउथ के मशहूर निर्देशक महेश नारायणन।

विज्ञापन

Mahesh Narayanan Who Directs Malik to make Hindi film debut with Phantom Hospital
फिल्म ‘मालिक’ - फोटो : Youtube

ओटीटी पर इन दिनों फहाद फासिल की फिल्म ‘मालिक’ का खूब शोर है। इस फिल्म से पहले भी उनकी कुछ फिल्मों की हिंदी पट्टी में खासी चर्चा रही और फहाद को सिनेमा का  ‘नया इरफान खान’ भी कहा जा रहा है। इसी फिल्म ‘मालिक’ से इसके निर्देशक महेश नारायणन को भी नई पहचान मिली है और अब फिल्म ‘फैंटम हॉस्पिटल’ से वह हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। जंगली फिल्म्स में रहते हुए ‘तलवार’, ‘राजी’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़ी रहीं प्रीति की ये नई फिल्म स्वास्थ्य उद्योग में होने वाले एक अजीब से स्कैंडल पर आधारित है। वह कहती हैं, ‘हम सब अनजाने में ही सही पर इसका शिकार हो चुके हैं। इस फिल्म के जरिये हम दर्शकों को जगाना चाहते हैं और ये वास्तविकता बताना चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Narayanan Who Directs Malik to make Hindi film debut with Phantom Hospital
जोसी जोसेफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘फैंटम हॉस्पिटल’ से खोजी पत्रकार से फिल्ममेकर बने जोसी जोसेफ भी जुड़े हुए हैं। वह कहते हैं, ‘भारत के बारे में सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इसकी सच्ची कहानियां किसी भी लेखक की कल्पना से निकली कहानियों से कही ज्यादा नाटकीय होती हैं। लेकिन, परदे पर इन्हें पेश करने के लिए इनको कभी कायदे से तराशा नहीं गया। मुझे पक्का यकीन है कि फिल्म ‘फैंटम हॉस्पिटल’ सिनेमा को एक नई दिशा देने वाली फिल्म होगी। इसमें लोगों को महेश के हुनर का कौशल तो दिखेगा ही, लोग ये भी देखेंगे कि प्रीति चुनौती भरे प्रोजेक्ट को किस काबिलियत से संभालती हैं।’

हिंदी सिनेमा में अपने डेब्यू को लेकिर निर्देशक महेश नारायणन कहते हैं, ‘देश के हेल्थसेक्टर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियों को सुनते ही मुझे लगा कि इन पर काम हो सकता है। बतौर निर्माता प्रीति साहनी के साथ आने और बतौर रचयिता जोसी जोसेफ के साथ होने से भी ये संगम विलक्षण बन गया है। मलयालम में बनी मेरी फिल्मों को हिंदीभाषी दर्शकों से इतना प्यार मिला है कि मैंने भी अब अपनी पहली हिंदी फिल्म बनाने का फैसला कर लिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed