आलिया भट्ट अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी करके हाल ही में लंदन से भारत लौट आई हैं। खुद रणबीर कपूर आलिया को एयरपोर्ट पर पिक करने पहुंचे। बेटी की वतन वापसी के बाद महेश भट्ट और सोनी राजदान ने भी आलिया से मुलाकात करने में देर नहीं लगाई। आलिया से मिलने के लिए दोनों कपूर हाउस पहुंच गए। हाल ही में दोनों को रणबीर और आलिया के घर के बाहर स्पॉट किया गया है।
2 of 4
रणबीर कपूर-नीतू कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब से आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है कपूर और भट्ट फैमिली में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर सदस्य इस खुशी का जश्न मना रहा है। इधर आलिया काफी वक्त से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के सिलसिले में देश से बाहर थीं। अब जैसे ही वह मुंबई लौटी हैं तो उनके पेरेंट्स ने बेटी से मिलने में देर नहीं लगाई।
3 of 4
रणबीर आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया द्वारा अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किए जाने के बाद सोनी राजदान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके अपनी खुशी का इजहार किया था। वहीं महेश भट्ट ने कहा था, 'मेरे बेबी को बेबी होने वाला है। रणबीर और आलिया के लिए मैं बेहद खुश हूं। अब मुझे अपनी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण रोल यानी नाना का रोल निभाने के लिए तैयार होना पड़ेगा। यह शानदार डेब्यू होगा।'
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं। काम की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'शमशेरा' में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। इसमें रणबीर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब आलिया और रणबीर कपूर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।