भारतीय सिनेमा में मीटू आंदोलन की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मंगलवार मुंबई के पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि वह उनसे कथित छेड़छाड़ के मामले में अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ नए सिरे से जांच का आदेश दें। तनुश्री ने मांग की कि पुलिस द्वारा दी गई उस क्लोजर रिपोर्ट को खारिज किया जाए जिसमें उसने पाटेकर के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं होने की बात कही है। बता दें फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए हादसे को लेकर तनुश्री दत्ता ने मशहूर नाना पाटेकर पर आरोप लगाए और इस बारे में मीडिया से बातचीत में भी काफी कुछ कहा। हालांकि, पुलिस जांच में नाना पाटेकर पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी।
मुंबई में कमिश्नर से मिलीं तनुश्री और राजनीति पर महेश बाबू का बयान समेत बॉलीवुड की 5 खबरें
साउथ के सुपस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) को लेकर हाल ही में खबरें आ रही थीं कि अब वो राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। लेनिक हाल ही में पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में महेश बाबू ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और उनके लिए एक्टिंग करियर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है और सिर्फ एक्टिंग करना चाहते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्मों से ज्यादा रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में रिया ने रिया ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जो अर्पिता खान के घर गणपति पूजा के दौरान की है। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'गणपति बप्पा मोर्या !' वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी इस तस्वीर पर नमस्ते और विंक इमोजी के साथ कॉमेंट करते हुए लिखा, 'जय हो'।
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on
A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on