फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बचाव में उतरे पति निक जोनस, 'बैटमैन' से ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Wed, 04 Sep 2019 03:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 04 Sep 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Nick Jonas Trolls Trollers That Priyanka Chopra Knows His Age With A Hilarious Meme Reply
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर न सिर्फ अपने फोटोज और वीडियोज बल्कि पति निक जोनस के लिए भी सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में निक से जुड़े एक पोस्ट को लेकर प्रियंका ट्रोल हो गई थीं। जिसके बाद अब ट्रोलर्स को निक जोनस ने करारा जवाब दिया है।

Nick Jonas Trolls Trollers That Priyanka Chopra Knows His Age With A Hilarious Meme Reply
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

दरअसल हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निक से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में पति के नए वेंचर का जिक्र करते हुए उनकी उम्र 27 साल बताई गई थी। बस इस बात से ही सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने प्रियंका को निशाने पर ले लिया और ट्रोल कर दिया। ट्रोलर्स प्रियंका को पति निक की सही उम्र भी नहीं पता होने के चलते ट्रोल कर रहे थे।

Nick Jonas Trolls Trollers That Priyanka Chopra Knows His Age With A Hilarious Meme Reply
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

बता दें कि निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 को हुआ था। ऐसे में उनकी उम्र फिलहाल में 26 साल है। लेकिन प्रियंका ने जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उस पोस्ट में उन्होंने निक की उम्र 27 साल बताई है। ऐसा करने के चलते ही वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं।

View this post on Instagram

So proud. When you own your own tequila at 27! @villaone ❤

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas Trolls Trollers That Priyanka Chopra Knows His Age With A Hilarious Meme Reply
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter

पत्नी प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल होता देख अब निक ने ट्रोलर्स पर एक मीम के जरिए निशाना साधा है। ट्रोलर्स को  मुंह तोड़ जवाब देते हुए निक ने एक मीम पोस्ट किया जिसमें जिसमें बैटमैन थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहा है। जिसे बैटमैन थप्पड़ मार रहा है वो इंटरनेट है। ट्रोलर्स कह रहे हैं कि उसे उम्र का नहीं पता, और बैटमैन कहता है कि दो हफ्ते में वह 27 साल का होने वाला है। निक जोनास ने लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा मेरा जन्मदिन बखूबी जानती है। 



 

विज्ञापन
Nick Jonas Trolls Trollers That Priyanka Chopra Knows His Age With A Hilarious Meme Reply
Priyanka Chopra - फोटो : instagram

बात प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की करें तो काफी लंबे अरसे बाद प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का नाम है द स्काई इज पिंक और इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि जायरा वसीम बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं और ये उनकी आखिरी फिल्म होगी।

पढ़ें: हवा-हवाई गर्ल श्रीदेवी के वैक्स स्टैचू की तस्वीरें आईं सामने, झलक देखते ही कपूर परिवार भावुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed