बॉलीवुड में साउथ सिनेमा का असर भी देखने को मिलता है तभी तो साउथ फिल्मों का रीमेक बनाकर बॉलीवुड अपनी झोली में सुपरहिट फिल्में शामिल करता है। साउथ के एक्टर्स की फैन फॉलोइंग भी बॉलीवुड स्टार्स से कहीं ज्यादा है। टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। महेश बाबू भले ही फिल्मी बैकग्राउंड परिवार से हो लेकिन फिल्मों में अपनी मेहनत से उन्होंने खुद पहचान बनाई है। महेश बाबू के जन्मदिन पर आइए आज बात करते हैं उनके करियर और उनकी फीस के बारे में।
2 of 5
mahesh babu
- फोटो : Twitter
महेश बाबू की गिनती टॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती हैं। बता दें कि 9 अगस्त को जन्में महेश बाबू ने 4 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और आज वह एक फिल्म के लिए करोड़ो रुपये की फीस लेते हैं। इंडिया टुडे की रिपोट्स के मुताबिक महेश बाबू एक फिल्म के लिए 18 करोड़ से ज्यादा फीस लेते हैं।
महेश बाबू का अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके बैनर तले वो फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं। महेश बाबू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कम से कम आठ फिल्मों में काम किया और लीड हीरो के तौर पर उन्होंने 1999 में अपनी पारी की शुरुआत की। महेश बाबू की संपत्ति की बात करें तो उनके पास तकरीबन 135 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर से शादी करने वाले महेश बाबू को कारों का बेहद शौक है। उनके पास कई मॉडल्स की कारें हैं। महेश बाबू को अक्सर लग्जरी गाड़ियों से ट्रैवल करते देखा जाता है। उनके कलेक्शन में Lamborghini Gallardo (3 करोड़ रुपए), Range Rover Vogue (1.6 करोड़ रुपए), Toyota Land Cruiser (1.25 करोड़ रुपए), Mercedes Benz E class (49 लाख रुपए), Audi A 8 (1.30 करोड़ रुपए) कारें हैं। इतना ही नहीं उनके पास 90 लाख की वैनिटी वैन भी है।
बता दें कि उनका हैदराबाद में एक लग्जरी बंगला है, जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपए से ज्यादा है। महेश बाबू अपना पैसा पद्मालया स्टूडियोज, तेलुगु फिल्मों के प्रोड्यूसर में लगाते हैं। कमाई के मामले में महेश बाबू साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को भी टक्कर देते हैं।