दूरदर्शन पर 'महाभारत' का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। सालों बीत जाने के बावजूद दर्शक अभी भी इस सीरियल को उतना ही पसंद कर रहे हैं। यही नहीं सीरियल से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी को जानने के लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स उतने ही उत्सुक हैं। आज हम 'महाभारत' की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं कि उस दौर में कलाकार कैसे मेकअप करते थे और सेट का माहौल कैसा होता था।
2 of 5
mukesh khanna
- फोटो : social media
मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भीष्म पितामह की भूमिका निभाई थी। यहां मुकेश खन्ना मेकअप करते दिख रहे हैं। आज भी मुकेश खन्ना को 'भीष्म' के नाम से जाना जाता है। मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझ पर भीष्म पितामह की इमेज का ऐसा ठप्पा लगा कि मैं उसे कई दूसरे किरदार और फिल्में करने के बाद भी हटा नहीं पाया। मुकेश ने आगे बताया था कि खुद बीआर चोपड़ा ने उनसे कहा था कि वो 'पितामह' की छवि से बाहर नहीं निकल पाएंगे।'
3 of 5
arjun
- फोटो : social media
सीरियल में अर्जुन का किरदार अभिनेता फिरोज खान ने निभाया था। तस्वीर में अर्जुन अपना मेकअप करते नजर आ रहे हैं। 'महाभारत' के ऑडीशन में चुने जाने के बाद उन्होंने अपना नाम फिरोज खान से अर्जुन कर लिया था। 'महाभारत' के पटकथा और संवाद लेखक डॉ राही मासूम रजा ने उनसे कहा था कि '23 हजार लोगों में सेलेक्शन हुआ है। ऐसे में अर्जुन नाम ही होना चाहिए। तुम लगते भी अर्जुन जैसे हो और इंडस्ट्री में भी कोई इस नाम से नहीं है।' इस तरह 'महाभारत' से फिरोज खान हमेशा के लिए अर्जुन बन गए।
4 of 5
mahabharat
- फोटो : social media
रवि चोपड़ा यहां सेट पर सीरियल के कलाकारों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। 'महाभारत' के निर्देशक बीआर चोपड़ा थे लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी तब उनके बेटे रवि चोपड़ा शो की जिम्मेदारी संभालने लगे थे।
5 of 5
nitish bhardwaj
- फोटो : social media
नीतीश भारद्वाज 'महाभारत' में कृष्ण बने थे। तब उनकी उम्र महज 23 साल थी। 'महाभारत' के दोबारा प्रसारण पर नीतीश भारद्वाज काफी खुश हैं। उनका कहना है कि आज की पीढ़ी के पास सीखने का मौका है। तस्वीर में नीतीश कुर्सी पर शूटिंग के दौरान आराम करते हुए नजर आ रहे हैं।
तराजू लेकर फार्म में उगीं सब्जियां तौलने लगे धर्मेंद्र, बोले- 'अच्छा कर रहा हूं ना'