राजकुमार हिरानी को मध्य प्रदेश सरकार प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से सम्मानित करेगी। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किशोर कुमार के गृहनगर खंडवा में 13 अक्टूबर को किया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड में यह आयोजन किया जाएगा।
2 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : यूट्यूब
भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए राजकुमार हिरानी को यह सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने थ्री इडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वह पिछले दो दशकों से लोगों का मनोंरजन कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी ने साल 2003 में मुन्ना भाई एमबीबीएस के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी।
3 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : यूट्यूब
बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए मशहूर राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्मों के जरिए से लगातार सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों को सामने लाया है और अब उन्हें इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
4 of 5
राजकुमार हिरानी
- फोटो : यूट्यूब
पिछले कुछ वर्षों में अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक और गीतकार किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। राजकुमार हिरानी को यह पुरस्कार भोपाल के संस्कृति विभाग की ओर से दिया जाएगा।
5 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : एक्स: @abhirockstar09
इस कार्यक्रम में किशोर नाइट का भी आयोजन किया जाएगा, जो किशोर कुमार को समर्पित एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि होगी। मुंबई के प्रसिद्ध गायक नीरज श्रीधर और उनकी टीम किशोर कुमार के कुछ सबसे मशहूर गानों को प्रस्तुत करेंगे।
Amar Kaushik: वरुण, श्रद्धा और कृति के किरदारों के बीच हो सकता है प्रेम त्रिकोण? अमर कौशिक ने दिया ये जवाब