माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन हीरोइनों में शामिल रही हैं जिनकी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी हमेशा ही लाइमलाइट में रहीं। एक तरफ जहां उन्होंने फिल्मी परदे पर खूब धमाल मचाया तो वहीं अपने
अफेयर्स और लिंक-अप्स को लेकर भी वो खूब चर्चा में रहीं।
अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ उनका नाम जोड़ा गया तो वहीं सिंगर सुरेश वाडकर के साथ उनका रिश्ता भी होने वाला था।
क्या आप जानते हैं कि माधुरी एक वक्त पर एक क्रिकेटर के लिए पागल थीं ? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं।
4 of 6
सुनील गावस्कर
- फोटो : google search
माधुरी भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की दीवानी थीं और उन्हें वो काफी सेक्सी लगते थे। इसका खुलासा माधुरी ने 1992 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में किया था और इसका जिक्र Freepressjournal.in ने भी किया है।
इस वेबसाइट के मुताबिक, उस इंटरव्यू में माधुरी ने कहा कि वो सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हैं और वो उन्हें काफी सेक्सी लगते हैं।