बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार रहीं
माधुरी दीक्षित ने कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया।
90 के दशक में तो वो सफलता की चोटी पर थीं, लेकिन उन्होंने कभी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया।
आखिर ऐसी क्या वजह रही जिसके चलते माधुरी और अमिताभ किसी भी फिल्म में साथ नहीं आए ?
दरअसल इसकी वजह हैं अनिल कपूर। कहा जाता है कि अनिल कपूर नहीं चाहते थे कि माधुरी अमिताभ के साथ काम करें। माधुरी दीक्षित ने 80 के दशक में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
बेशक 90s में वो बड़ी सुपरस्टार बन गईं थीं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों ने माधुरी की तरक्की के रास्ते में रोड़े अटका दिए थे। कोई भी हीरो उनके साथ काम करने को तैयार नहीं था।
ऐसे में अनिल कपूर माधुरी के लिए मसीहा बनकर आए। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने 'पुकार', 'राम लखन', 'हिफाजत', 'परिंदा', 'किशन कन्हैया', 'जीवन एक संघर्ष', 'घरवाली बाहरवाली', 'दिल तेरा आशिक', 'खेल', 'बेटा', 'तेजाब' जैसी कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दीं।
अनिल कपूर तो स्टार थे ही, उन्होंने माधुरी को भी सुपरस्टार बना दिया। फिल्मी परदे पर दोनो के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिलती, लेकिन
ये केमेस्ट्री कब ऑफ-स्क्रीन आ गई पता ही नहीं चला।