बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक रहीं एक्ट्रेस
मधुबाला की जल्द ही सभी से मुलाकात होगी। दरअसल जल्द ही उनका
मोम का पुतला दिल्ली के
मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। इस तरह मधुबाला पहली बीते जमाने की पहली ऐसी हीरोइन होंगी जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा।
चलिए इस मौके पर मधुबाला को याद करते हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं। पहला किस्सा तब का है जब वो एक्टर प्रेमनाथ के साथ एक फिल्म में काम कर रहीं थीं।
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली हीरोइन मधुबाला के बारे में ये किस्सा काफी मशहूर था कि वो अपनी हर फिल्म के डायरेक्टर और हीरो को प्रपोज कर देतीं थीं। कहा जाता है कि अपनी हर फिल्म के निर्देशक और हीरो को देखते ही मधुबाला को प्यार हो जाता था और उसे प्रपोज करने के लिए वो एक गुलाब का फूल और लव लेटर देतीं थीं।
4 of 11
मधुबाला
- फोटो : Getty Images
इसी चक्कर में एक बार मधुबाला ने एक्टर प्रेमनाथ का प्रपोज कर दिया था और फिर जो ड्रामा हुआ उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। बात 1951 की है। मधुबाला और प्रेमनाथ फिल्म 'बादल' में साथ काम कर रहे थे। ये प्रेमनाथ वही हैं जो अक्सर फिल्मों में विलेन के किरदार में ही नजर आते।
5 of 11
मधुबाला
- फोटो : thebetterindia.com
शूटिंग का पहला दिन था..अब ना जाने मधुबाला को क्या सूझी...वो दनदनाते हुए सेट पर आईं और आते ही प्रेमनाथ के मेक-अप रूम में घुस गईं। मधुबाला ने हाथ में एक गुलाब का फूल और एक लव लेटर पकड़ा हुआ था और उसे उन्होंने प्रेमनाथ को थमा दिया।
प्रेमनाथ सकपका गए..उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है ? खैर, प्रेमनाथ ने वो लेटर खोलकर पढा। उसमें लिखा था, 'अगर आप मुझसे प्यार करते हैं तो प्लीज ये गुलाब का फूल स्वीकार कर लें वरना ये मुझे वापस कर दें।'