प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका न्यूयॉर्क फैशन वीक में पहुंची थीं । यहां उन्होंने मिनि स्कर्ट के साथ ब्लेजर पहना था ।
इस ईवेंट की जब तस्वीरें वायरल हुईं तो लगा कि उनका टमी थोड़ा सा बाहर दिख रहा है । इन तस्वीरों को देख मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर आ गई। खबर तेजी से वायरल हुई लेकिन प्रियंका या निक का इस पर कोई बयान नहीं आया ।
अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस खबर की सच्चाई बता दी है । मधु चोपड़ा ने इन खबरों को सरासर गलत बताया है । मिड डे बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, 'ऐसा सिर्फ कैमरे के गलत एंगल से फोटो लेने की वजह से हुआ ।'
4 of 5
priyanka chopra nick jonas
उन्होंने कहा, 'ये बहुत खराब एंगल था । उसका आउटफिट बहुत अच्छा था। सिर्फ तस्वीरों की वजह से ऐसा लगा । मैंने ये खबर देखने के बाद प्रियंका से फोन पर बात की । उसने मुझसे कहा कि वो थक गई थी इसलिए ऐसा पॉस्चर आ गए। मैंने उससे कहा कि ये लोग क्या कह रहे हैं । फिर उसने कहा मम्मा मुझे थोड़ा अकेला छोड़ दो ।'
5 of 5
priyanka chopra nick jonas
बता दें कि प्रियंका ने निक जोनस से 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस से शादी की थी । इसके बाद प्रियंका ने 3 रिसेप्शन भी दिए । फिलहाल प्रियंका अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'Isn't It Romantic' का प्रमोशन कर रही हैं ।