बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' का ट्रेलर 17 जनवरी को रिलीज किया गया था। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद किया तो वहीं कुछ यूजर्स इसे पुरानी फिल्म की तरह ही बता दिया। हालांकि इस बीच हर कोई कार्तिक आर्यन और सारा की जमकर तारीफ कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों में सारा अली खान न सिर्फ काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं बल्कि उनका बोल्ड अवतार भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं सारा अली खान के बारे में और साथ ही दिखाते हैं सारा की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
कितनी बदल गई हैं 'लव आज कल' की अभिनेत्री, देखें सारा अली खान की RARE तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन