इतनी बड़ी दुनिया में कहीं ना कहीं हमारी ही शक्ल का कोई हमसे टकरा जाता है। लेकिन बॉलीवुड स्टार्स के भी चेहरे आम दुनिया में घूम रहे हैं। इन सभी की शक्लें बॉलीवुड सितारों से बेहद मिलती-जुलती हैं, और उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। ऐसे में बात करेंगे उन पांच लोगों की जिनकी शक्ल हूबहू बॉलीवुड सितारों से मिलती है।
2 of 6
कटरीना कैफ
- फोटो : social media
हू ब हू कटरीना की तरह लगने वाली इस लड़की का नाम है एलिना राय। एलिना के टिकटॉक प्रोफाइल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स कर रहे लोग, उन्हें एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ही समझते हैं। एलिना राय ने अपने अकाउंट पर कटरीना का ड्रेसिंग स्टाइल कॉपी करते हुए फोटोज पोस्ट की हैं। एलिना राय की तस्वीरों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। साथ ही फैंस उन्हें फिल्मों में कटरीना की जगह काम करने की सलाह भी देते हैं।
3 of 6
Sonakshi Sinha
- फोटो : social media
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की भी हमशक्ल आपको कुदरत पर भरोसा करवाने में पूरी मदद करेगी। बता दें कि प्रिया मुखर्जी ने इंस्टाग्राम सोनाक्षी के नाम से ही अपना अकाउंट बनाया हुआ है और उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब कोई उनकी तुलना एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से करता है।
4 of 6
Saif Ali Khan
- फोटो : Twitter
सैफ अली खान के ये पेट्रोल पंप वाले हमशक्ल तो इंटरनेट पर काफी सालों से फेमस हैं। हालांकि इनका नाम क्या है ये कोई नहीं जानता।
5 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का हैं कौन? फैंस को बता दें कि अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं।