बॉलीवुड में एक्टर बनने के लिए सबसे जरूरी हैं गुड लुक्स, अच्छी हाइट, मस्कुलर बॉडी, अच्छी शक्ल और सूरत। अभिनेता को लेकर हमेशा सोचा जाता है कि उनकी लंबाई जबरदस्त होनी चाहिए। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जिनकी हाइट अमिताभ बच्चन जैसी नहीं है लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर कई बार हमें बॉलीवुड हीरो लार्जर दैन लाइफ जैसे किरदारों में नजर आते हैं, जो दुश्मन को हराकर सारी बुराइयों को अकेले खत्म कर देते हैं। वो जबरदस्त एक्शन के साथ एक नहीं सैकड़ों लोगों को अकेले मारते नजर आते हैं। लेकिन हकीकत में ये अभिनेता आपके और हमारी जैसी हाइट के होते हैं। आइए आज जानते हैं उन बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में जिनकी हाइट बेहद औसत है। असल जिंदगी में वो हमारे जैसे ही साधारण नजर आते हैं। इस लिस्ट में एक से एक बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं-
बॉलीवुड: छोटी हाइट वाले बड़े एक्टर्स, जो आज करते हैं करोड़ों दिलों पर राज
आमिर खान
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से मशहूर आमिर खान की असल जिंदगी में हाइट काफी कम है। वो सिर्फ 5 फीट 6 इंच के हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर वो धूम और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
आमिर खान स्टारर फिल्म सरफरोश से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवाज ने हर तरह के किरदार निभाए हैं। अगर उनकी लंबाई की बात करें तो वो महज 5 फीट 6 इंच के हैं। लेकिन वो अपनी अदाकारी का लोहा बॉलीवुड से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक मनवा चुके हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख हमेशा से सामान्य चेहरे मोहरे और कद वाले रहे हैं । लेकिन सफलता की ऊंचाइयां जो उन्होंने छुई हैं, उसकी आजतक कोई बराबरी नहीं कर पाया है। शाहरुख की लंबाई की बात करें तो वो भी 5 फीट 8 इंच के हैं। रोमांस किंग के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरुख की आज भी दुनिया में करोड़ों की फॉलोइंग है।
सलमान खान
अपनी फिल्मों में कभी टाइगर तो कभी पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले सलमान खान अक्सर एक्शन करते दिखते हैं। अपनी फिल्मों में एक हाथ से रॉकेट लॉन्चर चलाते नजर आने वाले सलमान की असल जिंदगी में लंबाई सिर्फ 5 फीट 8 इंच है। इस कद को हमारे समाज में सामान्य माना जाता है लेकिन सलमान की छवि दबंग वाली है।