बॉलीवुड की
'क्वीन', 'शौकीन्स' और
'हाउसफुल-3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल लीजा हेडन एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार लीजा अपने हॉट एंड बोल्ड फोटो के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं।
लीजा ने अपनी इस हॉट एंड बोल्ड फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में उन्होंने स्विमसूट पहना हुआ है। उनकी यह फोटो डोना सिल्विया बीच रिजॉर्ट की है। लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में लीजा ने दोस्तों के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए फैंस को वुमेंस डे की शुभकानाएं दीं। लीजा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह एमटीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' सीजन 1 और 2 में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।
बीते दिनों लीजा हेडन अपने न्यू हेयरस्टाइल की वजह से चर्चा में थीं। लीजा ने अपने बालों पर प्लैटिनम कलर कर लिया है। इसमें वह एकदम अलग दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर लीजा को अपने इस हेयरस्टाइल की वजह से ट्रोल भी होना पड़ा था।