{"_id":"60475427872b6974291a0379","slug":"lisa-haydon-flaunts-baby-bump-and-says-with-my-very-little-woman-photo-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लीजा हेडन ने एक बार फिर बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर, खूब हो रही वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लीजा हेडन ने एक बार फिर बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर, खूब हो रही वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 09 Mar 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लीजा हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन 34 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से बड़े ही खास अंदाज में दी थी। इन दिनों लीजा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। इसी बीच उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक और तस्वीर साझा की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 of 5
लीजा हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला दिवस के मौके पर करीना और अनुष्का ने भी अपने बच्चों की झलक दिखाई थी। ऐसे में अभिनेत्री लीजा भी पीछे नहीं रहीं और अपने बेबी बंप के साथ एक बेहद प्यारी फोटो साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि लीजा अपने तीसरे बच्चे के रूप में एक बेटी चाहती हैं।
3 of 5
लीजा हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
लीजा ने लिखा कि 'मैं मेरी महिला के साथ।' तस्वीर में देख सकते हैं कि लीजा ने ऑरेंज टॉप और ब्लू जींस पहनी हुईं है जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी फोटो में उन्होंने सिर्फ अपना बेबी बंप दिखाया है। लीजा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बता दें कि लीजा की तीसरी डिलीवरी जून में होनी है। लीजा हेडन ने डीनो लालवानी से शादी की थी जिनसे उनके अब तक दो बच्चे हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद लीजा हेडन फिजकली बहुत फिट हैं और खुद को बहुत एक्टिव रखती हैं। बीते दिनों भी लीजा ने एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी दोस्तों के साथ बेबी शॉवर एन्जॉय कर रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
लीजा हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि लीजा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से ही कर दी थी। लीजा हेडन किंगफिशर गर्ल रही हैं। साथ ही कई जानी-मानी मैग्जीन की कवर गर्ल बन अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया। इसके अलावा वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। बॉलीवुड में लीजा ने 'आइशा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।