सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं साउथ के कई सितारे भी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं। आजकल तो हिंदी में साउथ की फिल्में खूब पसंद की जा रही है। साउथ के सितारों के भी हिंदी में तमाम फैंस हैं। हाल ही में साउथ के एक सितारे की बचपन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस अभिनेता के साउथ के अलावा हिंदी में भी तमाम फैंस हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी साउथ के इस स्टार के फैन हैं।
2 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के इस सितारे ने दक्षिण में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, वहीं अब ये बॉलीवुड में भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। अगर अभी भी आप नहीं समझ पाए हैं तो हम आपको बता दें कि ये फोटो साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की है। विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अनन्या पांडे के साथ लाइगर से डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं अनन्या पांडे इस फिल्म के जरिए साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं।
3 of 4
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा तेलुगू सिनेमा का बड़ा नाम हैं। उन्होंने विजय बाबू की कॉमेडी फिल्म नुव्विला से फिल्मों की दुनिया में डेब्यू किया था। हालांकि विजय देवरकोंडा को पहचान फिल्म येवेद सुब्रमण्यम से मिली, इसमें वह साइड रोल में थे। विजय देवरकोंडा 2016 में ब्लॉकबस्टर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पेली चोपुलु में लीड रोल में नजर आए थे। बता दें कि इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म - तेलुगु का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
4 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे कुछ दिन पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने करण जौहर के तमाम सवालों के खुलकर जवाब दिए थे। वहीं कुछ दिन पहले इसी शो में जान्हवी कपूर और सारा अली खान भी नजर आई थीं। जहां सारा अली खान ने विजय देवरकोंडा को अपना क्रश बताया था।