एक्ट्रेस ललिता पवार का नाम सुनते ही एक क्रूर सास का चेहरा सामने आता है। कम ही लोगों को पता है कि कभी वो पर्दे पर बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में भी दिख चुकी हैं। ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर चलिए हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं।
2 of 10
lalita pawar
- फोटो : social media
ललिता पवार का जन्म एक कट्टर परिवार में हुआ था। उनके पिता लक्ष्मण राव शगुन एक अमीर बिजनेसमैन थे जो सिल्क और कॉटन का बिजनेस करते थे। ललिता पवार के जन्म का किस्सा भी बड़ा रोचक है। उनकी मां अनुसूया प्रेग्नेंट थीं और अंबा देवी के मंदिर गई हुई थीं। तभी उनको दर्द हुआ और मंदिर के बाहर ही ललिता को जन्म दिया। अंबा देवी के मंदिर में जन्म होने की वजह से ललिता का नाम पहले अंबिका रखा गया था।
3 of 10
lalita pawar
- फोटो : file photo
ललिता पवार ने फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1928) से 9 साल की उम्र में डेब्यू किया था। 40 के दशक में ललिता पवार ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्में करनी शुरू कीं। उन्होंने करीब 7 दशक तक फिल्मों में काम किया।
4 of 10
lalita pawar
- फोटो : social media
ललिता अपने पिता के साथ एक बार शूटिंग देखने पहुंची थीं तभी डायरेक्टर नाना साहेब ने उन्हें देखा और चाइल्ड एक्टर के तौर पर फिल्में करने के लिए कहा। पहले तो उनके घरवाले राजी नहीं हो रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने बेटी को फिल्मों में काम कराने की सोचा।
5 of 10
lalita pawar
- फोटो : file photo
ललिता ने कई मूक फिल्मों में काम किया। उनकी पहली बोलती फिल्म हिम्मत-ए-मर्दा (1935) थी। उस दौर में लड़कियों के लिए फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। हीरोइनें खुद अपने स्टंट करती थीं और उस समय के हिसाब से बोल्ड भी मानी जाती थीं।